प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल से मंडीदीप वासियों को बैरागढ से मंडीदीप तक ई-बस सेवा की महत्वपूर्ण सौगात मिली ।
बैरागढ़ से मंडीदीप पहुँची ई-बस के चालक एवं परिचालक का शाल, श्रीफल एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही बस में सवार यात्रियों को भी मिठाई खिलाकर उनके सुखद एवं सुविधा जनक आवागमन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवराज सिंह चौहान एवं भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र पटवा के प्रयासों से मंडीदीप से बैरागढ़ तक ई-बस सेवा का शुभारंभ हुआ है ।
