Type Here to Get Search Results !

शासकीय तिलक कॉलेज में सद्भावना दिवस पर हुआ आयोजन



 

कटनी-सद्भावना दिवस पर गत दिवस शासकीय तिलक कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एसके खरे की अध्यक्षता में डॉ. वीके द्विवेदी भूतपूर्व जिला संगठक रासेयो, डॉ. आरपी सिंह जिला संगठक रासेयो मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय हरित कोर योजना के संयुक्त तत्वावधान में शपथ ग्रहण,संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     प्राचार्य डॉ. खरे जी ने सभी लोगों को सद्भावना शपथ दिलाई। डॉ. द्विवेदी ने समता, समरसता एवं सद्भावना को एक सूत्र में पिरोते हुए कहा कि एनएसएस के सभी स्वयंसेवक समस्त बुराइयों से ऊपर उठकर मानवीय भावनाओं से युक्त होते हैं, हर परिस्थिति में स्वयं सेवकांे तैयार रखते हुए समाज में राष्ट्र सर्वाेपरि महत्व देते हैं। डॉ. सिंह ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया।

     कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं गीत की प्रस्तुति दी गई। छात्रों ने विभिन्न देशभक्ति पर आधारित गीतों, सामूहिक, एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए गीत गाया। इस दौरान डॉ. हेमलता गर्ग, डॉ. चित्रा प्रभात, डॉ. कुमुद श्रीवास्तव, लक्ष्मी नायक, मधुमती जैन, डॉ. अजय कुमार ठाकुर, डॉ. विनय वाजपेई, डॉ. राजकुमार, एनसीसी अधिकारी सरदार दिवाकर, अतुल, राजेश साहू, अतुल कुमार सहित छात्र व स्टॉफ उपस्थित था।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.