Type Here to Get Search Results !

सीएम योगी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

2

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कारगिल युद्ध स्वतंत्र भारत का ऐसा युद्ध है जो भारत पर पाकिस्तान ने जबरन थोपा था। भारत के बहादुर जवानों के शौर्य और पराक्रम को दुनिया ने देखा। इस युद्ध में अनेक वीर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि की रक्षा की थी। उन पराक्रमी वीरों की शौर्य गाथा को हम कभी नहीं भुला सकते हैं। योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि बेहतर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए हमें साथ आना होगा। इसके लिए हमें अपनी कमियों को दूर करना होगा। राज्य सरकार कारगिल युद्ध में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ खड़ी है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.