Type Here to Get Search Results !

भाजपा और शिंदे गुट में 65-35 प्रतिशत का फॉर्मूला तय, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार


मुंबई । तकरीबन एक माह के लंबे इंतजार के बाद एकनाथ शिंदे सरकार के नए मंत्रिमंडल पर सहमति बनी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि नए मंत्रिमंडल में भाजपा और शिंदे गुट में 65-35 प्रतिशत का फॉर्मूला तय हुआ है। निर्दलीयों को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा है। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 24 से 25, शिंदे गुट से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार मंत्रिमंडल का ऐलान कर सकती है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि शिंदे और भाजपा के बीच 65-35 का फॉर्मूला बना है। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 24 से 25, शिंदे गुट से 14 से 15 विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। इसके अलावा निर्दलीयों को भी शांत करने के लिए मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है। बता दें कि शिंदे ने उद्धव ठाकरे सरकार में बगावत की तो उनके साथ ठाकरे सरकार के 9 मंत्री भी बागी हो गए थे। शिंदे के साथ 40 शिवसेना विधायकों में 9 हैं, जो उद्धव सरकार में मंत्री थे। माना जा रहा है कि शिंदे की सरकार में इन विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.