Type Here to Get Search Results !

13 साल की किशोरी से दुष्कर्म


दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को किशोरी के ही एक रिश्तेदार ने अंजाम दिया और फरार हो गया। डर की वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। देर रात को उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार उसे लेकर अस्पताल भागा। बाद में देर रात को ही पुलिस को मामले की खबर दी गई। सदर बाजार थाना पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कराने के बाद उसका बयान लिया। बाद में दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

किशोरी अपने परिवार के साथ सदर बाजार इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व दो बड़ी बहनें हैं। पिछले कुछ दिनों से इसके माता-पिता किसी काम से गांव गए हुए हैं। घर पर तीनों बहनें ही थीं। किशोरी की दोनों बड़ी बहनें भी सदर बाजार में नौकरी करती हैं। रविवार को वह काम पर थीं। पिछले कुछ दिनों से इनका एक रिश्तेदार युवक गांव से इनके घर आया हुआ था। उसने किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.